Doodh Kab Pina Chahiye और कैसे पीना चाहिए?

Doodh Kab Pina Chahiye और कैसे पीना चाहिए?



फिट और हेल्दी बने रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स  दूध पीने की सलाह देते हैं। 

दूध कब और कैसे पीना चाहिए? रात को दूध कैसे पियें, सुबह किस समय दूध पीना चाहिए


दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सदियों से दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहा है इसलिए सभी लोगों को इसे पीने की सलाह दी जाती है दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए डॉक्टर भी दूध को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। यह हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है।.यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और हमें बीमारियों से दूर रखता है। वैसे तो आपने दूध के कई फायदे सुने होंगे लेकिन दूध पीने से सबसे ज्यादा फायदा तभी होता है।  जब आप इसे सही समय पर पीते हैं अगर आप नियमित रूप से दूध का सेवन करेंगे तो आप हमेशा फिट और स्वस्थ रह सकते हैं। वैसे तो दूध आप सुबह, दिन या रात किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन रात के समय दूध पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रात को दूध पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसलिए आप भी अपनी रात की डाइट में दूध को शामिल कर सकते हैं। 


रात को दूध कैसे पीना चाहिए-How to Drink Milk at Night?

अकसर लोग रात में दूध पीते हैं। लेकिन दूध के सभी फायदे पाने के लिए इसे स्वस्थ तरीके से पीना बहुत जरूरी है। अगर आप दूध में चीनी मिलाकर पीते हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि रिफाइंड शुगर से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 


आप रात को दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

दूध में गुड़ मिलाकर भी पी सकते हैं। इसमें बहुत फायदेमंद होता है।

इसके अलावा दूध को खजूर, अंजीर या मखाने के साथ भी खाया जा सकता है।

दूध और अंजीर-Milk and Figs

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और शुगर की अच्‍छी मात्रा होती है। ये सभी तत्व वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रात को सोते समय एक गिलास दूध का सेवन करें। इसमें 2-3 अंजीर डालकर अच्छी तरह उबाल लें, फिर इसे छानकर पी लें। रोजाना रात को दूध के साथ अंजीर का सेवन करने से आपका वजन काफी हद तक बढ़ सकता है। अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे सुबह आपका पेट भी साफ रहेगा।



रात को दूध किसे नहीं पीना चाहिए-Who Should Not Drink Milk at Night?

अगर आपको दूध से एलर्जी है तो आपको दूध पीने से बचना चाहिए।

इसके अलावा अगर आप बूढ़े हैं तो भी दूध से परहेज करें। क्‍योंकि बढ़ती उम्र में दूध पचाना मुश्किल हो सकता है।

अगर आपने रात में नॉनवेज खाया है तो आपको रात में दूध पीने से बचना चाहिए।


इसे भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाएं?

रात को दूध पीने का सही तरीका-The Right Way To Drink Milk at Night

बहुत से लोग ठंडा दूध ही पीते हैं। लेकिन आपको ठंडा या कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए। आप रात को गुनगुना या गर्म दूध पी सकते हैं।रात को गुनगुना दूध पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नामक रसायन पैदा करता है, जिससे राहत मिलती है और अच्छी नींद आती है।




Doodh benefits hindi-दूध के सेवन से आपको एनर्जी मिलेगी

अगर आप बहुत जल्दी थक जाते हैं तो आपको काम करते हुए एनर्जी पाने के लिए दूध का सेवन करना चाहिए। खासकर बच्चों को दूध जरूर पिलाएं क्योंकि दूध पीने से उन्हें ऊर्जा मिलती है। जिससे वह पढ़ाई, लिखाई और खेलकूद भी अच्छे से कर पाता है।


Post a Comment

और नया पुराने